नई दिल्ली, मई 27 -- सेडान लवर्स के लिए आने वाले महीने काफी एक्साइटिंग हैं। इंडियन मार्केट में एक से बढ़ कर एक धाकड़ सेडान्स की एंट्री होने वाली हैं। इनमें फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट के साथ स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट और होंडा सिवीक के साथ होंडा अकॉर्ड भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपका भी प्लान सेडान खरीदने का है, तो थोड़े दिन वेट करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।Honda Accord होंडा की अकॉर्ड अपने समय की एक काफी पॉप्युलर सेडान रही है। अब इसकी भारत में वापसी हो सकती है। कंपनी ने कम सेल के कारण पिछली होंडा अकार्ड को डिस्कंटिन्यू कर दिया था। अब ऐसा लग रहा है कि होंडा इस सेडान को भारत में वापस लाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे हाइब्रिड कार के तौर पर पेश किया जाएगा। होंडा अकॉर्ड एक प्रीमियम 4-ड...