दरभंगा, मई 27 -- संजय लाला,दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के धमसाइन में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर आठ निवासी अमरजीत महतो के पुत्र विशाल कुमार (07) के रूप में की गई है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- धमसाइन: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौतघटना का विवरण पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा धीरज महतो ने विशाल रविवार की शामी अपने दादा के साथ खेत में मूंग तोड़ने गया था। वहां वो अन्य बच्चों के साथ जेसीबी से खुदे पानी भरे गड्ढे में तैर रहे बत्तख को देखने लगा। इसी दौरान पांव फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी भरे गड्ढे ...