रांची, मार्च 23 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। धमधमिया में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर आंबेडकर सेवा समिति की बैठक धमधमिया में हुई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अप्रैल को आंबेडकर चौक धमधमिया में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कार्यक्रम को लेकर एक दिन पूर्व जुलूस निकालने एवं जयंती समारोह के दिन खिचड़ी की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एव प्रत्येक सप्ताह बैठक करने पर सहमति बनी। बैठक में रामजी यादव, बिनोद राम, बलराम मोची, भरत रजक, जीतू बाउरी, गणेश मोदी, रोहित राम, विकास पाण्डेय, सुरेश राम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.