रांची, फरवरी 28 -- खलारी, संवाददाता। खलारी कोयलांचल क्षेत्र के मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत धमधमियां स्थित सीसीएल की आवासीय कालोनी में शुक्रवार देर रात अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा तीन घरों में धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कालोनीवासियों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब तीन बजे पुरनाडीह कालोनी बिरसानगर निवासी अरुण कुमार दुबे समेत तीन लोगों को कथित रूप से धमकाया गया। अरुण कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि सोबित शर्मा उर्फ राजा और महेंद्र चौहान अपने अन्य साथियों के साथ पिछले कुछ दिनों से धमधमियां कॉलोनी में आतंक मचा रहे हैं। उनके द्वारा लगातार लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना हुआ है। घटना के बाद अरुण कुमार दुबे ने शनिवार सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक को फोन ...