पूर्णिया, अप्रैल 6 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल क्षेत्र में इन दिनों बिजली आपूर्ति औसतन 20 से 22 घंटे तक हो रही है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। नगर क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में चार से पांच बार बिजली कट रही है। हर बार 10 से 30 मिनट तक आपूर्ति बाधित रहती है। यही स्थिति रात में भी बनी रहती है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भले ही 19 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही हो, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन के साथ-साथ शाम होते ही वोल्टेज और भी कम हो जाता है, जिससे पंखा,...