पूर्णिया, फरवरी 25 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा के सभी 9 केन्द्रों पर अंतिम दिन भी मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। परीक्षा के अंतिम दिन एक मात्र केन्द्र पर एक छात्रा अनुपस्थित रही। परीक्षा के अंतिम दिन 91 छात्राओं को शामिल होना था जिसमें से 90 छात्राएं परीक्षा में भाग ली हैं। किसी भी केंद्र पर छात्र के निष्कासन की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...