पूर्णिया, सितम्बर 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सुस्त एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाह पुलिस अफसरों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने धमदाहा थाना के मालखाना प्रभारी एसआई वीरेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बुधवार को धमदाहा थाना का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मालखाना की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। समीक्षा में मालखाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई। वहीं थाना में स्वच्छता का अभाव पाया गया। इसके अलावा भी कई त्रुटि सामने आई। मालखाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया जबकि एसएचओ रविशंकर को वहां से हटा कर लाइन क्लोज कर दिया गया। एसएचओ की प्रतिनियुक्ति परिवहन विभाग में हो गई है। एसएसपी ने बताया कि उन्हें विरमित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...