झांसी, मार्च 26 -- मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने धमक के साथ तीखा वार किया। गुरुवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री के पार कर 37.2 सेंटीग्रेट पर टिक गया। चैत्र में दिन जेठ महीने सा झुलस उठा। गर्म हवाएं तीर सी चुभीं। भरी दुपहरी सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। बचाव संग शहरी घरों से निकले। न्यूनतम पारा 23 डिग्री होने की वजह से रात भी झांसीवाले बिलबिला उठे। गुरुवार को दिन और दिनों की अपेक्षा बेहद तल्ख रहा। सुबह 6.14 बजे सूर्योदय हुआ। उस वकत अधिकतम पारा 26 डिग्री था। आठ बजते सूरज ने तेवरों का एहसास कराया। इसके बाद घंटे-दर-घंटे पारे में उछाल दर्ज की गई। दोपहर 12 बजते ही सड़कों पर धूप का राज नजर आया। लोग घरों में दुबक गए। दोपहर 2.30 बजे अधिकतम ताप 37 डिग्री पर पहुंच गया जो साढ़े चार बजे तक एक ही धुरी तक टिका रहा। शाम 6.23 बजे सूर्यास्त हुआ। इसके बाद भी गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.