बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता युवती के परिजनो की धमकी से परेशान युवक ने खेत में लगे बबूल के पेड़ पर कपड़े की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी 30वर्षीय अवधनरेश सोमवार की दोपहर घर से बिना बताए खेतो की तरफ चला गया। वहां पर बबूल के पेड़ पर कपड़े की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार शाम को किसानो ने शव फंदे पर लटकता देखा तो घरवालों को सूचना दी। मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि अवधनरेश पांच भाइयो में बड़ा था। वह मजदूरी करता था। चार दिन अपने उसका छोटा भाई उदय प्रजापति एक युवती को भगा ले गया था। सोमवार को युवती का पिता घर आया और अवधनरेश को बुला कर कहा कि उसकी बेटी पचास हजार रुपए नगद चांदी के जेवरात ले गई है। उसे जेल भेजवाने की धमकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.