हमीरपुर, अप्रैल 29 -- मुस्करा संवाददाता। थानाक्षेत्र के पहाड़ी गांव में कल मंगलवार को एक राजमिस्त्री ने अपने पेट पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध आत्महत्या को उकसाने की धारा में एफआईआर लिखी गई है। पहाड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री धर्मपाल ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। मौके पर एक पर्ची मिली थी, जिसमें गांव के ही भरत कुशवाहा द्वारा धमकी देने का जिक्र था। धर्मपाल के पेट में भी यही बातें लिखी थीं। मृतक के पिता बैजनाथ ने बुधवार को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी भरत कुशवाहा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 108 के तहत एफआईआर लिखी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...