गोंडा, अप्रैल 12 -- गोण्डा। कोतवाली नगर पुलिस ने धमकी, गाली-गलौज व जबरन वसूली के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।पुलिस ने बताया आरोपी विजय किशोर सिंह काफी दिनों से फरार था। उस पर धमकी, गाली-गलौज व जबरन वसूली की धाराएं दर्ज थीं।जिसे उपनिरीक्षक अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर सिंह व कांस्टेबल राजेश कुमार की टीम ने बहराइच रोड पर आनन्द समोसा के पास से गिरफ्तार किया है। मामले में जरूरी लिखा पढ़ी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.