रामपुर, मई 24 -- मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें बीती 23 मई की शाम विदेशी मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिली। व्हाट्सएप एप के माध्यम से उन्हें वॉइस रिकॉर्डिंग भी भेजी गई। उन्होंने अंदेशा जताया कि कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस से अति शीघ्र सुरक्षा की मांग की है। यह भी पढ़ें- जिप सदस्य और उनके पति से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फौजी कार्रवाई की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...