उन्नाव, जनवरी 31 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव की रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर धमकी देने व कुल्हाड़ी से नल तोड़ देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। साहब खेड़ा गांव निवासी प्रेमा यादव ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर पर रहती है और पति बाहर नौकरी करते हैं। पड़ोस में रहने वाले इंद्रपाल ने दरवाजे आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद शाम को कुल्हाड़ी लेकर मारपीट करने आ गया था और हैंडपंप को कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ दिया। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...