गाजीपुर, मई 9 -- मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव में खड़जे के पुराने विवाद में बलवंत कुमार के घर पर आकर कुछ लोगों ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले में बलवंत की तहरीर पर गांव निवासी मुनेश्वर राजभर, मुराही, रामाश्रय ,शीला, वन्दना, सुभाष सहित अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- धमकी देने में सात पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...