लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता।पीजीआई थाना क्षेत्र में युवती की फोटो व वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में एक नया मोड़ आ गया। आरोप है कि अब पीड़िता के परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पीड़िता के पिता ने बीते 4 फरवरी 2026 को पीजीआई थाने एक मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि तेलीबाग के बलदेव बिहार निवासी आरोपी अक्षय प्रताप सिंह ने उनकी बेटी की फोटो व वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। आरोप है कि फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया और करीब 35 हजार रुपये वसूल लिए। विरोध करने पर युवती पर तेजाब फेंकने तथा पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ि...