प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- लालगंज। स्थानीय कस्बा निवासी व्यापारी जय कौशल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर को दीवानी वार्ड निवासी रवींद्र कुमार ने घर के सामने खड़े बेटे से साजिशन विवाद किया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 17 जनवरी की रात बेलहा निवासी शिकारी सिंह ने फोन कर गाली गलौच करते हुए धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिकारी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...