प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के सीताराम का पुरवा नौबस्ता गांव निवासी मानस पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। उसके घर के सामने की जमीन उसकी पुश्तैनी है, तीन पीढ़ियों से अधिक समय से उसका कब्जा है। 9 मार्च को प्रधान प्रमेन्द्र कुमार यादव उर्फ भालू अपने साथियों संग पहुंचे। जमीन पर कब्जा करने लगे, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उसका पूरा परिवार दहशत में हैं। पीड़ित मानस पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रमेन्द्र कुमार यादव, जयशंकर पांडेय, अनुराग पांडेय, विवेक कुमार, विकास पांडेय, संतोष पांडेय, शिवम पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.