सीतापुर, फरवरी 11 -- हरगांव। ई-रिक्शा चालक ने एक युवक पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा हरगांव थाने में दर्ज कराया है। हरगांव पुलिस जांच कर रही है। मोहल्ला रामपुर बरौरा निवासी बाबूराम के मुताबिक हरगांव चौराहे पर वह ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर कटका चौराहे जाने की तैयारी कर रहा था। तभी हैदरपुर सिजौलापुर निवासी अनुज शुक्ला गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। लोगों ने बीच- बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर फिर धमकाया। हरगांव थाना प्रभारी बलवंत शाही के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.