रुद्रपुर, अगस्त 28 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धमकी देने का जमाना चला गया है। प्रदेश में अब कानून का राज है। अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकारी और सार्वजनिक जमीनों को कब्जामुक्त नहीं करा लिया जाता। धमकी देने वाले मौलाना को प्रशासन ढूंढ़ेगा और संविधान के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को देवीधुरा, चम्पावत जाने से पहले लोहियाहेड हेलीपैड पर पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। रुद्रपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान एक धर्मगुरु का कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मदरसों को बंद करने पर चेतावनी देने और ईदगाह की जमीन वापस करने की मांग किए जाने की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि ...