रामपुर, मार्च 29 -- रामपुर। टांडा नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसके देवर का नगर निवासी दोस्त शोएब का उसके घर में आना-जाना था। इसी बीच उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर अश्लील बातें करने लगा। एक दिन वो उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए, जिसके फोटो और वीडियो भी उसने ले लिए, जिसके बाद वो आए दिन उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगा। आरोप लगाया है कि उसने युवक को अब तक 1.65 लाख रुपये दे दिए हैं। वहीं आरोपी युवक बच्चों की जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...