धमकी के बाद शिक्षक को रास्ते में रोककर पीटने का आरोप
हरदोई, सितम्बर 30 -- हरदोई। बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों की कवरेज कर रहे गोकरन पब्लिक स्कूल अटवा कटैया के शिक्षक पंकज कुमार राठौर के साथ रास्ते में मारपीट का आरोप लगा है। पंकज के मुताबिक, इसी मामले को लेकर पहले उन्हें फोन पर धमकी दी गई थी। 30 सितंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय चार-पांच युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और सरिया से सिर पर वार कर दिया। हमले में हाथ-पैरों में भी चोटें आईं। घायल का टड़ियावां अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: ईंट-पत्थर से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.