हरदोई, फरवरी 11 -- सुरसा। महिला को धमकी देकर गलत काम करने और रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर को पीड़िता ने थाना सुरसा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कलौली थाना कछौना निवासी अमित ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गलत कार्य किया और रुपये की मांग की। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के क्रम में सुरसा पुलिस ने वांछित अभियुक्त अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रजनेश यादव व कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...