कोडरमा, अप्रैल 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवाडीह पंचायत की मुखिया बैजंती देवी के पति बसंत कुमार और गुरहा निवासी सकलदेव यादव ने लोहंडियो निवासी सराज शाह पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दोनों ने उपायुक्त को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण समापन के लगभग एक सप्ताह बाद सराज शाह नवाडीह स्थित एक दुकान के पास पहुंचे और गालियां देते हुए धमकी दी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि इस घटना के बाद दोनों काफी डरे और सहमे हुए हैं तथा उनके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोडरमा और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.