नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक कार्यक्रम में नजर आए हास्य कलाकार पुलकित मणि के आगामी तीन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। मणि ने कहा कि नोएडा, लखनऊ और कानपुर में होने वाले उनके आगामी स्टैंड-अप कार्यक्रम गुंडागर्दी करने वाले कार्यकर्ताओं की ओर से बार-बार मिल रही धमकियों के कारण नहीं हो पाएंगे।इंदौर में विपक्ष के नेता के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की नकल उतारने के बाद से मणि बड़े विवाद के केंद्र में हैं। मणि ने इंस्टाग्राम पर कहा कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण नोएडा में मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। असुविधा के लिए मैं माफी मांगता हूं। बार-बार मिल रही धमकियों के कारण मेरे लखनऊ और कानपुर के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए एक वीडि...