बगहा, सितम्बर 23 -- बगहा। रामनगर थाना कांड संख्या 259/26 के अनुसंधान के दौरान पीड़िता को थाने में बुलाकर कथित रूप से धमकाने और अभियुक्त से सुलह करने के लिए दबाव बनाने के मामले ने न्यायिक स्तर पर गंभीरता से तूल पकड़ लिया है।

मामले की जांच मामले में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने रामनगर थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता वीरेंद्र कुमार साह से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जाता है कि पीड़िता की ओर से न्यायालय में शिकायत की गई थी कि उसे थाने में बुलाकर अभियुक्त से समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान उसे धमकाने का भी प्रयास किया गया।

सीसीटीवी फुटेज की भूमिका मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से पूरे प्रकरण पर जवाब मांगा है। मामले में घटना स्थल से संबंधित 13 सितंबर का सीसीटी...