बागेश्वर, मई 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पारा चढ़ने के साथ जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। धरमघर रेंज के धपोली और बागेश्वर रेंज के कठायतबाड़ा के जंगल धधक रहे हैं। धपोली के पास लगी आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया। कांडा रोड स्थिति धपौली के निकट पेट्रोल पंप के पास जंगल में मंगलवार की शाम आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, दिनेश चंद्र पाठक' के मार्गदर्शन में फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर वाहन सहित तत्काल घटनास्थल पहुंची। जंगल की आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ रही थी। यह भी पढ़ें- रानीखेत के गोल्फ ग्राउंड के पास का जंगल धधका विभाग ने तुरंत आग पर काबू पाया। इसके अलावा बागेश्वर रेंज के कठायतबाड़ा के जंगल में बुधवार की सुबह से आग लगी है। आग के कारण समूचे ...