अल्मोड़ा, जनवरी 9 -- सेना के नरसिंह मैदान में आयोजित रेनुका भगत स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल धपोला वॉरियर की टीम ने जीती। रोमांचक फाइनल मुकाबले में धपोला इलेवन ने हिंद क्रिकेटर को चार विकेट से पटखनी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंद क्रिकेटर की टीम ने चंदन के 65 रन की बदौलत 19.3 ओवर में 156 का लक्ष्य दिया। पीछा करने उतरी धपोला इलेवन की भी शुरूआत खराब रही। लेकिन प्रद्युम्न के 92 रनों की अक्रामक पारी के चलते टीम ने 18 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रद्युम्न मैन ऑफ द मैच रहे। दीक्षांशु को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को एक लाख रुपये नगद और चैंपियन ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद और ट्राफी दी गई। केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय यादव ने पुरस्कार बांटे। आयोजक में संजय भगत, कमलेश बिष्ट, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.