मुंगेर, मई 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की गंगटा पंचायत के दूधपनियां गांव में फ्लोराइडयुक्त पानी का कहर से दो माह पूर्व विनोद बेसरा की मौत के बाद गुरुवार को उनकी फ्लोराइड पीड़ित अपंग बेटी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में पिता और बेटी की लगातार हुई मौत ने प्रशासनिक दावों और आश्वासनों की पोल खोल दी है। ऐसे में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता तपेश्वर साथी और कनीय अभियंता संजय किरण ने बताया कि पूर्व की घटना के संदर्भ में संवेदक को काली सूची में डाल दिया गया है और वर्तमान समय में विभाग के द्वारा दूधपनियां गांव के लोगों को फ्लोराइड मुक्त जल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को दिए गए निर्देश के आलोक में विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.