गोंडा, मार्च 19 -- मेहनौन। कोतवाली इटियाथोक में लड़की बरामदगी के मामले में धन उगाही को लेकर एसपी विनीत जायसवाल ने निरीक्षक राजेश दुबे को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए है। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। बताया था कि लापता लड़की के बरामदगी को लेकर निरीक्षक राजेश दुबे ने पीड़ित से 15 हजार रकम की डिमांड की थीं। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक राजेश दुबे को तत्काल प्रभार से लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच बैठा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...