मऊ, जून 2 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू तट पर धनौली से लेकर मुक्तिधाम तक की सुरक्षा के लिए सवा सात करोड़ की लागत से 400 मीटर तक कटान रोधी परियोजना का सोमवार की शाम जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता समेत कटान रोकने के लिए कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को दिया। वही मुक्तिधाम श्मशान घाट की सुरक्षा के लिए हो रहे कार्यो का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के एक्सईएन को 15 दिन के अन्दर परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- कटानरोधी कार्य में बरती जा रही सतर्कता ऐसे मे ज्यादा से ज्याद मजदूर लगाकर इस परियोजना को पारदर्शिता बरतते हुए पूरा करें। जिलाधिकारी ने पीचींग अपरन क्रेटे...