रुडकी, मार्च 30 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी में साप्ताहिक पीठ बाजार सोमवार की बजाय अब रविवार को लगाया जाएगा। सोमवार के दिन स्कूल कॉलेज खुले रहने से ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ रहा था। रविवार का दिन छुट्टी का होने के चलते इस दिन का चयन सप्ताहिक पीठ बाजार के लिए किया गया है। वहीं रविवार का दी दिन सप्ताहिक पीठ का होने से पीठ में सब्जी बेचने वाले व्यापारियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। सब्जी विक्रेता मुनव्वर, रजत, आकाश, रवि, सोहन, नीटू, मोनू आदि का कहना है कि रविवार को धनौरी में सप्ताहिक पीठ होने से उन्हें नुकसान होगा क्योंकि रविवार के दिन एक विशाल पीठ बाजार रोशनाबाद में लगता है जिसके चलते वह धनौरी की पीठ नहीं कर पाएंगे। पीठ का दिन सोमवार ही तो बेहतर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...