धनौरी अहीर में 4.80 करोड़ से बनेंगे टाइप-4 आवास
अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला स्तरीय अधिकारियों की आवासीय समस्या को देखते हुए जोया ब्लाक के गांव धनौरी अहीर में टाइप-4 आवास बनाने की तैयारी है। गांव में 4.80 करोड़ रुपये की लागत से छह टाइप-4 आवासों का निर्माण किया जाएगा। आवासों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के लिए लंबे समय से आवास की समस्या बनी हुई है। कलक्ट्रेट आवासीय परिसर तक में आवास की समस्या के चलते अधिकारी किराए के मकानों में रहे रह हैं। अधिकारियों की आवासीय समस्या को देखते हुए जल्द ही टाइप-4 आवासों का निर्माण होने जा रहा है। जोया ब्लाक के गांव धनौरी अहीर में बनने वाले छह टाइप-4 आवासों में अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। टाइप-4 आवासों के निर्माण में आधुनिक भवन निर्माण तकनीक के साथ मूलभूत सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.