मुंगेर, मई 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जमालपुर द्वारा शनिवार को धनोरी-उरैन रेलखंड पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना था। आरपीएफ की टीम ने स्टेशन और रेलखंड के आसपास यात्रियों से संवाद कर उन्हें दुर्घटनाओं से बचाव व रेलवे ट्रैक पार करने के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने किया। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में ट्रैक पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। साथ ही चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- रेल किनारे पराली या अन्य ज्वलनशील पदार्थ जलने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई ट्रेनों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.