धनेली पूर्वी स्थित गोदाम में लगी आग
रामपुर, अप्रैल 29 -- क्षेत्र के ग्राम धनेली पूर्वी में मंगलवार देर रात एक गोदाम में आग लग गई। आग में करीब 200 क्विंटल भूसा, आयशर ट्रैक्टर और 10 क्विंटल लकड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम धनेली पूर्वी निवासी मनोज पांडेय ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव में शिव मंदिर के पास उनका गोदाम है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद रात करीब 2:30 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि आग से करीब 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.