बरेली, मई 24 -- शाही, संवाददाता।धनेटा-शीशगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम और शनिवार दोपहर दो हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज को अस्पताल भेज दिया।शुक्रवार की शाम परतापुर के पास अंधे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी। बाइक पर सवार नेमचंद, छोटेलाल एवं पुरुषोत्तम निवासी धनेटा पुलिया के नीचे गिर गए। बाइक उनके ऊपर पलट गई। तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली भेज दिया। तीनों की हालत गंभीर है। लोगों ने बताया तीनों व्यक्ति आनंदपुर के स्विमिंग पूल से घर लौट रहे थे। बाइक की डिक्की और घटनास्थल से कई बियर की बोतलें बरामद हुईं।दूसरी यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में छह लोग घायल घटना मिर्जापुर पेट्रोल पंप के पास हुई। दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गईं। जिससे नफीस निवासी गहलुईया शेरगढ़, उनकी पत्नी एवं दूसरी ...