नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Sagittarius Horoscope Today 5 July 2026, आज का धनु राशिफल: सुबह से मन में थोड़ी बेचैनी और ढीलापन साथ-साथ चल सकता है। ऐसा लगेगा कि बहुत कुछ करना है, लेकिन शुरुआत में गति नहीं बन रही। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपका आत्मविश्वास लौटेगा और आप किसी जरूरी काम को पकड़कर आगे बढ़ेंगे। छोटे फैसले ही आज बड़े असर वाले साबित हो सकते हैं। बातचीत, यात्रा, संदेश, कॉल, मीटिंग या दस्तावेज से जुड़े काम बढ़ सकते हैं। भाई-बहन या करीबी लोगों से किसी व्यावहारिक विषय पर चर्चा होगी। चंद्रमा का असर आपको प्रयास करने की दिशा दे रहा है, इसलिए जो काम टाले हुए हैं, उन्हें हाथ में लेना फायदेमंद रहेगा। वहीं मंगल कामकाजी हिस्से में मेहनत का दबाव बढ़ा सकता है, इसलिए परिणाम पाने के लिए श्रम करना ही पड़ेगा। मन कभी-कभी एकदम तेज और कभी सुस्त रहेगा। इस उतार...