नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Dhanu Rashifal 30 August 2026, Sagittarius Horoscope Today: घरेलू और भावनात्मक पक्ष इस समय ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। चंद्रमा मन, घर और आराम से जुड़ी बातों को सामने ला रहा है, इसलिए बाहरी भागदौड़ से ज्यादा भीतर की शांति जरूरी लगेगी। पिछले दिनों की टेंशन कुछ हल्की होती महसूस हो सकती है। परिवार, घर की व्यवस्था, माता समान व्यक्ति, पुरानी यादें या घरेलू खरीदारी का विषय दिन में उभर सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी चिंता में थे, उन्हें अब समाधान का रास्ता दिख सकता है, भले अभी सब कुछ पूरी तरह साफ न हुआ हो। सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन बदलेगा। घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए छोटी पहल करें। बैठकर बात करना, खाना साथ खाना या घर के किसी लंबित काम को पूरा करना राहत देगा। सूर्य और बुध भाग्य के क्षेत्र को सक...