नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Sagittarius Horoscope Today 27 July 2026: आपके लिए यह दिन हफ्ते के उपयोगी दिनों में गिना जा सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की इच्छा साफ दिखेगी। लोग आपकी बात सुनेंगे और आपके काम की सराहना भी कर सकते हैं। फिर भी भीतर कहीं हल्की उलझन बनी रह सकती है। एक तरफ उत्साह रहेगा, दूसरी तरफ कुछ फैसलों में आप खुद पर पूरा भरोसा नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि जरूरी निर्णय लेते समय समय लें। जल्दबाजी या सिर्फ मूड के आधार पर फैसला करना ठीक नहीं होगा। कामकाज, समाज, संपर्क और अपनी छवि के मामले में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। जिन लोगों का व्यापार है, उन्हें अलग अलग स्रोतों से पूछताछ, ऑर्डर या काम की संभावना बन सकती है। चंद्रमा आपके स्वयं के भाव में होने से भावनाएं भी तेज रहेंगी और उपस्थिति भी। दिन का पहला ...