नई दिल्ली, फरवरी 20 -- मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी फिल्म दो दीवने शहर में का खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान मृणाल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। अब मृणाल ने एक इंटरव्यू में शादी और शादी को लेकर फैमिली प्रेशर को लेकर अपनी सच्चई राय दी है।क्या बोलीं शादी को लेकर शोशा इंडिया से बात करते हुए मृणाल ने कहा, 'ये एक दिन के सपने जैसा है। मेरे पैरेंट्स के माइंड में शादी की घंटियां बजती रहती हैं। यहां तक कि बीती रात मेरे पापा ने मुझे कहा कि अब तुम्हें सैटल हो जाना चाहिए। मैंने कहा आप अपनी बहन को पूछो न कोई अच्छा लड़का है उनकी नजर में उनकी बेटी के लिए? उन्होंने कहा लड़का कहां है। मैंने कहा बिल्कुल लड़का कहां है? अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं तो मैं क्या बोलूं। यही हर घर की कहानी है।...