उरई, मई 27 -- कोटरा। संवाददाता नक्की बाबा मन्दिर प्रांगण में चार दिनों से चल रहे यज्ञ में पांचवें दिन धनुष यज्ञ की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। कलाकारों ने बेहतर अभिनय दिखाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रामलीला का संचालन महेंद्र सिंह यादव ने किया।आयोजक संदीप व्यास, राजा स्वामी, सुनील स्वामी, रजत स्वामी, शिवांकर स्वामी, सुमित स्वामी, बिद्दे दादी आदि ने बताया कि मंदिर के दिवंगत महंत मंगल व्यास ने यज्ञ की इच्छा प्रकट की थी। जिसे आज उनके पुत्र संदीप व्यास ने महंत आत्माराम महाराज के आशीर्वाद से नगर के सभी लोगों को एकजुट करते हुए टीम बनाकर संकल्प लेते हुए नक्की बाबा की असीम कृपा से सात कुंडीय यज्ञ की शुरुआत की। रामकथा वाचक राजेश रामायणी के सुपुत्र गुरु प्रसाद ने रामकथा सुनाई। अजय चतुर्वेदी द्वारा सभी सन्तों साधुओं को अंगवस्त्र भें...