हरदोई, दिसम्बर 14 -- हरदोई। मझिया में चल रही रामलीला के दौरान रविवार को धनुष यज्ञ और राम विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। धनुष यज्ञ के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्री मुरली गोपाल लीला दर्शन मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने मंच पर ऐसा जीवंत और भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान श्रीराम द्वारा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष के टूटने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही रामलीला स्थल पर गर्जना हुई और उपस्थित भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जय श्रीराम और माता जानकी के जयघोष किए। राम-जानकी विवाह के मंचन के बाद पंडाल में स्वागत गीतों और बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...