धनुष भंग होते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा प्रांगण
मैनपुरी, जून 18 -- क्षेत्र के नगला करनाई स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार रात धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ समाजसेवी मंगलामुखी रमा दुबे ने फीता काटकर किया। उन्होंने रामलीला समिति को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। साथ ही सभी कलाकारों और बुजुर्गों को फूलमाला व पटुका पहनाकर सम्मानित किया। धनुष यज्ञ लीला में श्री बजरंग आदर्श रामायण प्रचारक रामलीला मंडल (श्रीधाम वृंदावन, काशी क्षेत्र वाराणसी) से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग किए जाने तथा माता सीता के स्वयंवर का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। जैसे ही प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष को भंग किया, पूरा प्रांगण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- धनुष भंग होते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा प्रांगण समाजसेवी रमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.