उन्नाव, मार्च 19 -- बीघापुर। विकासखंड क्षेत्र के गांव गढ़ेवा में परंपरागत रूप से आयोजित धनुष भंग कार्यक्रम में इस बार कानपुर से आए कलाकारों ने रामलीला का भव्य मंचन किया। कार्यक्रम में धनुष वाटिका प्रसंग से लेकर राम और सीता के विवाह तक के प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। धनुष भंग के बीच-बीच में कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसे सामाजिक संदेश देने वाली लघु नाटिकाओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह को तीन दशक तक इस कार्यक्रम में योगदान देने के लिए समिति द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। पुष्प फाउंडेशन के मानवेंद्र सिंह ने कहा कि राम भारतीय जनमानस में बसे आदर्श पुरुष हैं। उनका चरित्र यदि जीवन में अपनाया जाए तो जीवन सुंदर और सुखमय बन जाता है। राम आदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.