सिद्धार्थ, नवम्बर 26 -- तुलसियापुर। बढ़नी क्षेत्र के अहिरौला व सिसवा बुजुर्ग गांव के शिवमंदिर पर मंगलवार को धनुष यज्ञ मेले का आयोजन किया गया। मेले में गांव के कलाकारों ने सीता स्वयंवर और परशुराम- लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन किया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही मेला मैदान जयकारों से गूंज उठा। रामजन्म होते ही पंडाल में मौजूद महिलाओं ने सोहर गाया और पुष्प वर्षा की। इस दौरान गोपाल, छोटू चौधरी, प्रधान लाल सिंह चौधरी, रामकृष्ण चौधरी आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...