औरैया, मार्च 29 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम शाहपुर तुमरिहा में पिछले 50 वर्षों से आयोजित हो रही पारंपरिक रामलीला में इस बार भी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दो दिवसीय श्रीरामलीला के अंतर्गत धनुषभंग लीला तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु देर रात से लेकर भोर तक पंडाल में डटे रहे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग किए जाने के प्रसंग को जीवंत कर दिया। जैसे ही धनुषभंग का दृश्य मंचित हुआ, पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुआ संवाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। लक्ष्मण की ओजपूर्ण वाणी और परशुराम के तेजस्वी रूप क...