नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- चटनी हमेशा से भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रही है। मौसम बदलता है और चटनी भी बदलती है। जैसे गर्मियों के मौसम में पुदीना और हरा धनिया की चटनी लगभग हर घर में खाई जाती है। ये शरीर को ठंडक और ताजगी देने में मदद करती है, वहीं सादे खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती है। चटनी महज एक साइड डिश नहीं है, बल्कि कई बार तो लोग सिर्फ चटनी से ही रोटी खा लेते हैं क्योंकि ये इतनी ज्यादा स्वाद बनती है। गर्मियों में आपके घरवाले भी धनिया-पुदीना की चटनी पसंद करते हैं, तो एक बार इस तरह बनाकर ट्राई करें। दरअसल ये चटनी तो सिंपल है, लेकिन इसमें पुदीना और धनिया की परफेक्ट मात्रा और सही मसाले काफी मायने रखते हैं। इसके साथ ही सिंपल धनिया पुदीना चटनी को आप अलग-अलग तरह से भी बना सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे।बेसिक धनिया-पुदीना चटनी बनाने की विधि बेसिक...