नैनीताल, मार्च 21 -- गरमपानी, संवाददाता। विकासखंड बेतालघाट के धनियाकोट क्षेत्र में शनिवार को श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। महिलाओं ने कौशल्या नदी से देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाउनी परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद महिलाओं की ओर से पारंपरिक लोकसंस्कृति को जीवंत करते हुए झोड़ा गायन का भी आयोजन किया गया। मुख्य कथा वाचक भानु पांडेय ने जीवन और मृत्यु के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंकज गिरी महाराज, मूर्ति महाराज, मदन सिंह जलाल, मोहन सिंह, पान सिंह, गोधन सिंह, नवीन सिंह, राजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.