धनारी में मेढ़ के विवाद को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
संभल, मई 29 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना निवासी हुसैन अली पुत्र इशराक अली ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि मेढ़ को लेकर 23 मई की दोपहर दो बजे मुजमिल व मुकद्दश, कामिल और माहीर उसके नलकूप के बराबर खेत पर आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौज का विरोध किया तो लाठी डंडों से मारपीट की। शोर की आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे लोग आ गए और वह लोग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.