संभल, फरवरी 26 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर में महाशिवरात्रि के दिन घर के पास मढ़ी पर खेलते समय गायब हुए सात वर्षीय मासूम की हत्या कर शव बोरे में भरकर गेहूं के खेत में फेंक दिया। करीब 11 दिन बाद शव बोरे में बंद मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मेंथा की निराई कर रहे मजदूरों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। मजदूरों ने गांव में घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मासूम के परिजन व दो थानों की पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। सीओ व एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी किसान रोहित का सात वर्षीय बेटा अंशू गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री-प्राइमरी पढ़ाई कर रहा था। महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्त कां...