संभल, जनवरी 16 -- पशु चिकित्सालय परिसर धनारी में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान डटे हुए हैं। धरना स्थल पर पहुंचकर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामबीरेश यादव ने किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि धरने पर 90 वर्ष तक की उम्र के किसान बैठे हुए हैं। यदि किसी किसान के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं नहीं सुनते हैं, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में अधिकारियों के कार्यालयों के सामने "डेरा डालो-...